The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' यूपी में टैक्स फ्री, 12 मई को पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे सीएम योगी

प्रशान्त तिवारी
0

The Kerala Story Tax Free: यूपी में फिल्म द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी भी अपनी कैबिनेट के साथ इसे देखने जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी फिल्म पर की थी टिप्पणी
'द केरल स्टोरी' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'द केरल स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है। देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरल में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है। इस सिनेमा का भी कांग्रेस ने विरोध किया। इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है।'

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)