PSSSUP द्वारा नगर पंचायत में सीवरेज और जल निकासी हेतु एक बड़े प्रोजेक्ट की मांग रखी गई।

Senior Content Writer
0
Lucknow: पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश मध्य के अध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर अजमेर बहादुर सिंह ने, माननीय क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर जी आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री भारत सरकार के आवास पर टीम लखनऊ के माननीय सदस्यों के साथ मुलाकात करते हुए बक्शी का तालाब नगर पंचायत में सीवरेज और जल निकासी हेतु एक बड़े प्रोजेक्ट की मांग रखी। माननीय मंत्री जी ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया।
साथ में हैं सैनिक विहार कॉलोनी से वेटरन अतुल कुमार सक्सेना, वेटरन देवी प्रसाद चौबे, वेटरन सतीश सिंह जी, ग्रीन कॉलोनी से वेटरन हिमांशु कुमार मिश्रा, वेटरन के वी आर सिंह जी, डिफेन्स कॉलोनी से वेटरन विजय शंकर सिंह , वेटरन संजय कुमार सिंह , वेटरन रवि शंकर प्रसाद, वेटरन विद्या सागर द्विवेदी जी, मार्श सिटी से वेटरन अशोक कुमार सिंह, वेटरन आर डी सिंह, वेटरन टी पी सिंह , वेटरन एन बी सिंह जी, रुक्मिणी विहार से वेटरन आर एन सिंह और वेटरन विवेक प्रकाश श्रीवास्तव जी।
मैं अपनी वा संगठन की तरफ से आज के इस प्रयास में पूरे मनोयोग, तन मन धन और दृढ़ संकल्पित भाव से शामिल होने वाले सम्माननीय सदस्यों को सादर अभिनंदन करते हुए बहुत बहुत धन्यवाद आभार एवं साधुवाद देता हूं। आप , हम सभी के इसी प्रकार के प्रयासों से जनमानस की सेवा और उद्देश्यों की पूर्ति होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)