Editorial Desk
कानपुर के चौहान चौराहा के मां दुर्गा पैलेस में पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन का तीसरा स्थापना दिवस पूर्व सैनिकों द्वारा बड़े हरसोल्लाश मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर सांसद माननीय सत्यदेव पचौरी जी थे पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सांसद जी का जोरदार स्वागत सत्कार, प्रतीक चिन्ह दे कर संगठन की कैप पहनाया जिसमे सांसद सत्यदेव पचौरी साहब ने अपने संबोधन में एक सैनिक की बहादुरी एवम साहस का गुणगान करते हुए सभी पूर्व सैनिकों को तहदिल से धन्यवाद देते हुए कहा की अगर किसी पूर्व सैनिक को कोई भी समस्या आती है तो मैं उसका मदद करने के लिए हमेशा तैयार हूं संगठन सभी पदाधिकारियों एवम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आए हुए पूर्व सैनिकों ने बारी बारी से अपने विचार व्यक्त किया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष एवम संस्थापक ए के दीछित एवम प्रदेश महा सचिव श्री राम शिव हरे साहब ने सभी को अपने जिले के संगठन को मजबूत करने एवम सभी पूर्व सैनिकों की मदद करने का अश्वासन दिया पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने कौशांबी, प्रयागराज,रायबरेली,औरैया की टीम को नियुक्ति पत्र संगठन की कैप ,बिल्ला दे कर सम्मानित किया साथ ही सैनिकों की मदद करने को आदेशित किया इस दौरान ए के दिछित ए के द्विवेदी ,एम एम वर्मा,ए बी सिंह,श्री राम शिव हरे, के एन दुबे,आर बी सिंह,आर के मिस्रा,महेंद्र सिंह,मनोज कुमार सिंह,अजय कुमार त्रिपाठी,अजीज अहमद ,संतोष कुमार मिस्र , मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया सभी जिला अध्यक्ष एवम अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
