राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Senior Content Writer
0

Editorial Desk

स साल देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इन राज्यों में राजस्थान भी शामिल है. कांग्रेस ने यहां सत्ता में वापसी के लिए कमर कस ली है.

इसके तहत वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान, रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश, प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ और दीपा दासमुंशी को तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन चारों नेताओं को नियुक्ति दी है. पर्यवेक्षकों द्वारा संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी की जाएगी। गौरतलब है कि इस साल के अंत में मिजोरम , छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं ।

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)