यमुना नदी में पूर्णिमा पर स्नान करते समय चाचा-भतीजा गहरे कुंड में डूब गए, जिनकी बुधवार से तलाश की जा रही थी। कोहराम उस वक्त मच गया, जब वीरवार को दोनों के शव बरामद हुए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Author: Deepak Kumar