मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद निशा बांगरे ने विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बांगरे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बांगरे ने पोस्ट किए मैसेज में लिखा है कि मैं चुनाव लड़ूंगी,बुधवार ,गुरुवार या शुक्रवार को नामांकन दाखिल करूंगी।