मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के कई नेताओं ने जमकर बगावत की। मतदान होने के बाद अब बगावती नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की कांग्रेस ने शुरूआत कर दी है। हाल ही में कांग्रेस ने शाजापुर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है।