भारतीय टीम के टॉप गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से भारत आज फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाया है। कीवी की टीम मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के सामने ढेर हो गई। शमी ने 9.5 ओवर में महज 57 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए है। इसी के साथ शमी ने अपनी गेंदबाजी से वर्ल्ड कप मैच में रिकॉर्ड भी बना डाला है।