खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की दी गई जानकारी

प्रशान्त तिवारी
0

उन्नाव। दिनांक 22/05/2023 को खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला अस्पताल उन्नाव  में किया गया खुशहाल परिवार दिवस के अंतर्गत नवविवाहित जोड़े तथा जिन दंपतियों के 3 बच्चे हो उन्हें परिवार नियोजन के साधन अपनाने चाहिए तथा खुशहाल परिवार बनाना चाहिए जिसमें परिवार नियोजन की तकनीकों के विषय में बताया गया जैसे नसबंदी अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, माला एन , कॉपर टी , निरोध, आदि परिवार नियोजन के साधन बताए गए । 

साझा प्रयास नेटवर्क के अंतर्गत सुरक्षित गर्भ समापन के विषय में जानकारी दी गई खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम में साझा प्रयास नेटवर्क की जिला ट्रेनिंग एंड रिसर्च ऑफिसर प्रीती ने  महिलाओं को सुरक्षित गर्भ समापन के विषय में विधिवत जानकारी दी  चिकित्सीय गर्भसमापन अधिनियम  के तहत सुरक्षित गर्भ समापन1971 से  20 सप्ताह तक कानूनन वैध है  इसकी जानकारी दी कि चिकित्सीय गर्भसमापन अधिनियम 2021 से गर्भ समापन 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह की अवधि कर दी गई है  और किन किन परिस्थितियों में गर्भ समापन करवाया जा सकता है। गर्भनिरोधक साधनों के विफल हो जाने पर ,जबरन संभोग अथवा बलात्कार द्वारा गर्भ ठहरने पर, होने वाले शिशु में गंभीर जन्मजात विकृति होने की संभावना पर ,मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर क्षति की संभावना, या गर्भवती की जान को खतरा होने पर गर्भपात कराया जा सकता है।

जिला अस्पताल महिलाओं और पुरुषों को परिवार नियोजन के साधन वितरित किए गए ।



कार्यक्रम में यह भी  बताया कि जिस महिला गर्भपात करवाया हो उसे परिवार नियोजन के साधन अपनाने चाहिए और जो महिला बच्चे को दूध पिला रही हैं उसे भी परिवार नियोजन के साधन अपनाने चाहिए ।

खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम में  फैमिली प्लानिंग काउंसलर डॉ हिना खान  , महिलाएं  और आशा  आदि स्टाफ लगभग 45 लोग  सम्मिलित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)