राजकीय पॉलिटेक्निक में मनाया गया योग दिवस

Senior Content Writer
0


लखनऊ। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक में योग दिवस मनाया गया। योग गुरु विश्वनाथ ने पॉलीटेक्निक के समस्त स्टाफ और छात्रों को विभिन्न आसन करवाए और उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया।

इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को एकाग्रचित रखने वाले आसनों को बताया और उनका अभ्यास करवाया। वैदिक प्रार्थना के साथ नियमित योग करने की बात कही। इस अवसर पर इलेक्ट्रिकल विभाग के विभागाध्यक्ष आनंद कुमार, पत्रकारिता एवं जनसंचार की विभागाध्यक्ष निशा यादव, डॉ. बलराम, ओ. पी. चौधरी, हिमांशु शुक्ला, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. विनय भूषण, बृजेंद्र कुमार वर्मा, संजय पटेल, विजय कुमार, प्रिंशी शर्मा, , राधिका मधुकर सहित समस्त स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)